मान्यता है कि जिस दंपत्ति को संतान नहीं होती है, वे अगर इस मंदिर के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर काशीफल चढ़ाकर मन्नत मांगे तो उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।
वहीं, यह भी मान्यता है कि अगर किसी युवक-युवती की मनपसंद शादी नहीं हो रही हो और वह भगवान भोलेनाथ से यहां पर आकर मन्नत मांगे तो जल्द ही उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है। मंदिर में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों से भी श्रद्धालु जलाभिषेक कराने आते हैं।