टिहरी झील को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सऊदी अरब की एक निजी कंपनी आगे आई है। कंपनी यहां 15 हजार करोड़ का पूंजी निवेश करने जा रही है।
योजना को मूर्तरूप देने के लिए राज्य सरकार और सऊदी अरब की कंपनी के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। इसी माह कंपनी और सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होने की पूरी संभावना है।
पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने बताया कि टिहरी झील को विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार के साथ ही देश-विदेश की नामीगिरामी कंपनियों ने पहल की है।
सऊदी अरब की इस निजी कंपनी ने पेशकश की है कि वह टिहरी झील और शहर के विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश करना चाहती है।