फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 22-23 फरवरी को दून में करेंगे जन संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
-डॉ. भागवत 22 और 23 फरवरी को दून प्रवास पर, मंत्री-विधायकों को नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

-इससे पहले वर्ष 2019 में आए थे दून, आरएसएस की टीम तैयारियों में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 और 23 फरवरी को देहरादून प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों दिन जनसंवाद करेंगे। पहले दिन प्रमुख जन गोष्ठी और दूसरे दिन पूर्व सैनिकों की गोष्ठी में शामिल होंगे।

डॉ. मोहन भागवत सात साल के बाद दून प्रवास पर आ रहे हैं। इससे पूर्व वे वर्ष 2019 में पांच दिन के प्रवास पर देहरादून आए थे। तब उन्होंने संघ के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के साथ ही प्रांत कार्यकारिणी की बैठक भी ली थी। आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि इस बार दो दिवसीय प्रवास के दौरान केवल जन गोष्ठी होंगी। ये कार्यक्रम संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ी कैंट स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में पहले दिन 22 फरवरी को प्रमुख जन गोष्ठी होगी, जिसमें गढ़वाल मंडल से विभिन्न संगठनों, संस्थाओं के 150 से अधिक प्रमुख, दून, हरिद्वार व ऋषिकेश से भी लोग शामिल होंगे। उन्हें सवाल-जवाब का मौका भी मिलेगा। दूसरे दिन 23 फरवरी को पूर्व सैनिक गोष्ठी होगी जिसमें केवल पूर्व सैनिक ही शामिल होंगे। सरसंघचालक के इस प्रवास के दौरान होने वाले कार्यक्रमों से राजनीतिक लोगों को दूर रखा गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री, विधायक या अन्य राजनीतिक व्यक्तियों को कार्यक्रम का न्यौता नहीं दिया गया है। आरएसएस की टीम उनके प्रवास की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें