बकौल सीएम संजय दत्त ने ब्रांड एंबेसडर की पेशकश की है। दत्त नशे के खिलाफ उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार है। बता दें कि हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित सम्मेलन में उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व अन्य राज्यों ने नशे के खिलाफ रणनीति बना कर संयुक्त रूप से लड़ने का संकल्प लिया है।
महेश भट्ट उत्तराखंड में करेंगे फिल्म की शूटिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म निर्देशक महेश भट्ट दो नई फिल्म बनाने जा रहे हैं। इनकी शूटिंग विदेशों में होनी है। मुंबई रोड शो के दौरान महेश भट्ट के विदेश दौरे पर होने के कारण नहीं मिल पाए। लेकिन उनके छोटे भाई मुकेश भट्ट ने मुलाकात में वादा किया कि नई फिल्म के कुछ शॉट उत्तराखंड में शूट करेंगे। उत्तराखंड में फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपार संभावनाएं है। इसके साथ ही विश्वास भारद्वाज समेत कई फिल्म निर्माता व निर्देशकों ने उत्तराखंड में शूटिंग करने की इच्छा जाहिर की है। देव भूमि के नाम से उत्तराखंड की अपनी एक पहचान है।