ग्रीन कॉरिडोर की आवश्यकता तब पड़ती है, जब आपात स्थिति में कोई मानव अंग जैसे दिल या लिवर को प्रत्यारोपण के लिए एक से दूसरे स्थान तक कम समय में ले जाने की आवश्यकता होती है। ग्रीन कॉरिडोर अस्पताल के कर्मचारियों और पुलिस के आपसी सहयोग से अस्थायी रूप से तैयार किया जाना वाला एक रूट होता है, जिसमें कुछ देर के लिए ट्रैफि क पुलिस के सहयोग से निर्धारित मार्ग पर यातायात रोक दिया जाता है या नियमित कर दिया जाता है ताकि एंबुलेंस को एक से दूसरी जगह जाने के लिए कम से कम समय लगे। ऐसे में एंबुलेंस चालक का काफ ी अनुभवी और प्रशिक्षित होना जरूरी होता है।
सेना से लेकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए जीवन रक्षा के इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। अंग प्रत्यारोपण में शामिल सभी चिकित्सकों को इस कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं। भविष्य में भी जीवन रक्षा की यह पहल जारी रहनी चाहिए।
-ब्रिगेडियर एके सूद, कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून