फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज भारत आइकॉन में फर्स्ट रनरअप रहीं उत्तराखंड की संजना

Thu, 13 Jul 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
sanjna
विज्ञापन
मॉडलिंग में पहले उर्वशी रौतेला, फिर ख्याति शर्मा और अब संजना आर्यन अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड को पहचान दिलाएंगी।
विज्ञापन


मुंबई में आयोजित मिसेज भारत आइकॉन 2017 प्रतियोगिता में संजना फर्स्ट रनरअप रहीं। इसके साथ ही वह 2018 में होने वाली मिसेज यूनिवर्स पेजेंट प्रतियोगिता के लिए चुनी गई हैं। 

अमर उजाला से बातचीत में संजना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता में वह देश के साथ-साथ प्रदेश को भी एक पहचान दिलाएंगी।
विज्ञापन


संजना अगली प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई हैं। एक जुलाई को मुंबई में आयोजित मिसेज भारत आइकॉन 2017 प्रतियोगिता में देश भर से आई महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें 31 महिलाएं चुनी गईं। देशभर की कई खूबसूरत महिलाओं को पछाड़ कर फर्स्ट रनरअप का ताज संजना के सिर सजा। संजना अपने पति व सात वर्षीय बेटे के साथ देहरादून में रहती हैं।
विज्ञापन


उनके हल्द्वानी निवासी माता-पिता मूल रूप से बागेश्वर से है, जबकि उनका ससुराल द्वाराहाट में है। संजना ने बताया कि उनकी सफलता में उनके पति संजय कुमार का बहुत सहयोग रहा। संजना कहती हैं कि शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारी के साथ किसी प्रतियोगिता में भाग लेना कोई आसान बात नहीं, लेकिन अपने ससुराल वालों के सहयोग से वह अपने सपनों को पूरा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें