फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में शॉपः धनिया में लीद, सॉस में कद्दू और सरसों तेल में मिला मोबिल ऑयल

Thu, 10 Aug 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
shops
विज्ञापन
चारधाम यात्रा रूट पर दुकानों से ‌लिए गए खाद्य पदर्थों के सैंपलों में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई है। धनिया में लीद, सॉस में कद्दू और सरसों के तेल में मोबिल ऑयल मिला है।
विज्ञापन


स्पेक्स संस्था की ओर से चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य अपमिश्रण परीक्षण चलाए गए अभियान में मिलावट के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 25 मई से 20 जुलाई तक चले इस अभियान में यात्रा मार्ग के 47 विभिन्न स्थानों के प्रतिष्ठानों से कुल 1143 नमूने लिए गए। इनमें से 983 नमूनों में मिलावट पाई गई है। इनमें कौड़ियाला, गंगोरी, भटवाड़ी और गंगनानी में सौ प्रतिशत मिलावट मिली है। 

प्रेस क्लब में बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान स्पेक्स संस्था के सचिव डा. बृजमोहन शर्मा ने बताया कि नमूनों का परीक्षण राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं संचार परिषद के सहयोग से किया गया। वर्ष 2005 से संस्था खाद्य अपमिश्रण का परीक्षण कर रही है। वर्ष 2005 में बदरीनाथ-केदारनाथ में 71 प्रतिशत तक मिलावट के मामले सामने आए थे अब ंयह मात्रा 85 प्रतिशत हो गई है। 
विज्ञापन


इसी तरह से गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग में मिलावट 81 प्रतिशत से बढ़कर 83 प्रतिशत पर पहुंच गई है। देहरादून-बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा मार्ग स्थित प्रतिष्ठानों से लिए गए 561 नमूनों में मिलावट पाई गई है। गंगोत्री यात्रा मार्ग पर 12 स्थानों से लिए गए 282 नमूनों में 241 में मिलावट मिली। यमुनोत्री मार्ग पर 9 स्थानों से 213 नमूने लिए गए इसमें से 181 में मिलावट पाई गई। 
विज्ञापन

ये थे मिलावटी तत्व

sample test fail
चाय : पुरानी चाय या रंग क्रोमियम डाई
इलायची दाना : रानीपाल एवं टीनोपाल
शहद: घटिया चीनी
रोली: मैटेलिक रंग
छुआरा: पुराना एवं निम्न गुणवत्ता
नारियल गोला : पुराना एवं निम्न गुणवत्ता
टमाटर सॉस: रंग एवं कद्दू
चिली सॉस: मैलेचाइट ग्रीन
सिरका: एसिटिक एसिड
हल्दी: मैटेनिल पीला
लाल मिर्च: रोहडामिन-बी, गेरू
धनिया पाउडर: मिट्टी एवं लकड़ी का बुरादा
काली मिर्च: तेल रहित काली मिर्च 
लौंग: तेल रहित लौंग
गरम मसाला: पुराना धनिया, मिट्टी एवं लीद
दूध कॉस्टर तेल, सोडा, चीनी आदि
पनीर: बटर ऑयल, रिफाइंड तेल
मिठाई: रंग, स्किम्ड दूध, रिफाइंड तेल
शुद्ध घी: बटर ऑयल, डालडा
सरसों का तेल: अलसी का तेल, मोबिल ऑयल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें