फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने के पीछे का सच आया सामने, कौन कर रहा है ये सब, जानिए...

Thu, 10 Aug 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
choti cut
विज्ञापन
चोटी कटने की लगातार बढ़ रही घटनाओं के पीछे एक सनसनीखेज सच सामने आया है। ये सच जानकर आप भी चौंक जाएंगे...
विज्ञापन

 
बुधवार को ज्वालापुर के सुभाषनगर और रोशनाबाद गांव में दो महिलाओं की चोटी कटने की घटना के बाद एसएसपी की मानें तो उन्होंने स्वयं चोटी काटी है। उन्होंने महिलाओं को हिस्टीरिया की बीमारी होने का दावा किया है।

कहा कि हिस्टीरिया बीमारी का कोई निश्चित लक्षण नहीं होता है। एक ही रोगी के शरीर में अलग- अलग समय पर अलग- अलग लक्षण दिखते हैं। माना जा सकता है कि महिला चोटी काटने वाली अफवाह के बारे में सोच रही हो तो स्वयं अपनी चोटी काट लेती हैं और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं होती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानिए, कुछ और तथ्य...

choti cut
मरीज जिसकी कल्पना करता है बस वही उसे दिखता है। दौरा आने से पहले ही रोगी चीखता चिल्लाता है। उसे लगातार हिचकियां आती है। एसएसपी कार्यालय की ओर से सीएमओ को पत्र भेजा गया है।

जिसमें हिस्टीरिया बीमारी से ग्रस्त महिलाओं का चेकअप कराने के लिए टीम गठित करने की संस्तुति की है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि महिलाएं संभवत: हिस्टीरिया नामक बीमारी से पीड़ित है। इसके जांच के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें