यदि किसी की उम्र कम पाई जाती है तो संबंधित फैक्ट्री संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा जो आधार कार्ड उनके पास से मिले हैं उनकी भी जांच कराई जाए। आधार कार्ड के फर्जी पाए जाने पर संबंधित केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बाल श्रम उन्मूलन टास्क फोर्स को जिलेभर में औचक निरीक्षण के भी आदेश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि यदि कहीं भी कोई बाल मजदूर पाया जाता है तो उसकी बंधुआ मजदूरी के दृष्टिगत जांच कराई जाए। जिले में इस साल 48 बाल एवं किशोर श्रमिकों को चिह्नित कर मुख्य धारा से जोड़ा गया है। साथ ही नजदीकी विद्यालयों में दाखिला दिलाया गया है।