कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर बसंत विहार स्थित शहीद मेजर विवेक चौक पर कारगिल युद्ध शहीदों क
- फोटो : DEHRADUN
कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर वीरभूमि फाउंडेशन की ओर से वसंत विहार स्थित शहीद मेजर विवेक चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में दुश्मन को मुुंह तोड़ जवाब देने वाले जांबाज जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। फाउंडेशन ने शहीदों की याद में 527 दीप जलाए।
फाउंडेशन संरक्षक मेयर सुनील उनियाल गामा व अध्यक्ष राजेश रावत की मौजूदगी में शहीदों को दीपदान कर श्रद्धांजलि दी गई। किया। राजेश रावत ने कहा कि कारगिल युद्ध में छद्म तरीके से घुस आए दुश्मनों को हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए न सिर्फ करारी शिकस्त दी, वरन यह बात भी साबित कर दी कि भारतीय सेना दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। इस अवसर पर सौरभ शर्मा, चंदा उनियाल, आशीष गुसाई, सचिन, तजेंद्र सिंह, संजय चौधरी, विपिन सेलवाल, अनुज मिश्रा, पार्षद शुभम नेगी, अंकित अग्रवाल, चंदन कनौजिया, नीरज बिष्ट, पंकज रावत, विनोद पवार, मोहित पवार उपस्थित थे।