फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट उपचुनाव 2021: प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के महारथियों ने मैदान में झोंकी ताकत

Fri, 16 Apr 2021 12:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मतदाताओं का दिल जीतने की हुई कोशिश में लगे रहे जनप्रतिनिधि
  • दिग्गजों ने मतदाताओं की थाह ली, भावनाओं को उकेरने की कोशिश
विज्ञापन
सल्ट चुनाव में प्रचार करते सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने प्रचार के अंतिम दिन मतदाताओं का दिल जीतने की पूरी कोशिश की। मुद्दों की बजाय मार्मिक अपीलों पर जोर दिया गया। अब 17 अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन


सल्ट उपचुनाव में बृहस्पतिवार को भावनाओं का बाजार गरम रहा। कोविड विजेता हरीश रावत तो यहां तक कह गए कि एकबार लगा था कि वे इस महामारी में निपट ही जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास की राजनीति करती है, भाजपा सिर्फ नारों और धर्म तथा जाति की राजनीति करती आई है। हरीश रावत ने पहाड़ के पकवानों और समेत सभी योजनाओं का जिक्र किया। जिन्हें भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल कर इनका कचूमर निकाल दिया।

उन्होंने कहा कि इस बीमारी से उन्हें ऐसा झकझोर किया कि इन्हें लगा कि वह निपट जाएंगे। ऐसा ही मिजाज कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का भी रहा। भाजपा भी इसमें पीछे नहीं रही। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने सल्ट के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को याद किया और कहा कि जीना ने क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किया और भाजपा इस पंरपरा को बनाए रखेगी। भाजपा पहले से ही इस उपचुनाव में सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना को टिकट देकर सहानुभूति लहर पर सवार होने का संकेत दे चुकी थी।
विज्ञापन


प्रचार के आखिरी दिन दोनों ही दलों ने अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की। उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से स्थानीय मुद्दों को उठाने की कोशिश भी की गई और इसी का परिणाम रहा कि भाजपा को भी क्षेत्र के लोगों से विकास के वादे भी करने पड़े। अब 17 अप्रैल को मतदान है और चुनाव प्रचार की आखिरी दिन की कोशिश का परिणाम ईवीएम में कैद होगा।

सुरेंद्र जीना के अधूरे सपनों को पूरा करने की जरूरत : तीरथ

सल्ट विधानसभा उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सल्ट विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे। आर्य इंटर कॉलेज देघाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के सपनों का सल्ट बनाने के लिए सरकार सड़क, पेयजल, शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करेगी। उन्होंने 17 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।

देघाट में चुनावी सभा में सीएम ने भावुक होकर कहा कि सुरेंद्र सिंह जीना का सल्ट के विकास में जो योगदान रहा है, वह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनके अधूरे सपने पूरे हों, इसके लिए प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। कहा कि सल्ट क्षेत्र मिर्च मसाला उत्पादन में आगे है, इसका उचित दाम उत्पादकों को मिले इसके लिए सरकारी तौर पर विपणन की व्यवस्था की जाएगी। सीएम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा इनके कद्दावर नेता घड़ियाली आंसू बहाकर खूब बयानबाजी करते हैं लेकिन लंबे समय तक केंद्र और प्रदेश में महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद उन्होंने सल्ट की घोर उपेक्षा की। कहा कि विकास की जो गति सल्ट को आज मिली है, वह सुरेंद्र जीना की ही देन है।

इधर, स्याल्दे में भी सीएम ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि भाजपा ही क्षेत्र का विकास कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने जनता से मतदान अवश्य करने की अपील की। चुनावी सभाओं में सीएम के साथ अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रत्याशी महेश जीना, प्रतीक जीना, सांसद अजय टम्टा व अजय भट्ट, कबीना यशपाल आर्य ,डा. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, विधायक चंदनराम दास, पूरन फर्त्याल, पुष्कर धामी, बलवंत सिंह भौर्याल, महेश नेगी, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूरन रजवार आदि रहे। 
विज्ञापन

ईष्टदेव ने गंगा के लिए वोट मांगने के लिए फिर से खड़ा किया : हरीश रावत

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को प्रचार किया। स्याल्दे में हुई जनसभा में हरीश रावत ने गंगा पंचोली के पक्ष में वोट की अपील की। कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जिस तरह से विकास हुए थे वह अब भी वहीं पर रुके पड़े हैं। उन्होंने पहाड़ के मडुवे, झुगरे, कौड़ि, बकरे, गाय, मेरा पेड़ मेरा धन, गौरा धन योजना, मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ समेत सभी योजनाओं का जिक्र किया। बोले, इन सभी को भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।

कहा कि इस बीमारी ने उन्हें बुरी तरह झकझोर दिया था। शायद इष्टदेव ने उन्हें गंगा के लिए वोट मांगने के लिए फिर से खड़ा कर दिया। इससे पहले उन्होंने पोखरी और नेवलगांव खुमाड़ में भी सभा को संबोधित किया। रावत ने प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं को देव डांगर के रूप में अवतार लेते हुए कांग्रेस की जीत के लिए एकजुट होकर गंगा पंचोली को आशीर्वाद देने का आह्वान किया।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा को अपने मुख्यमंत्रियों पर ही भरोसा नहीं है। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक करन मेहरा, आदेश चौहान और पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रकाश जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या, आर्येंद्र शर्मा, विजय सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, गरिमा दसौनी आदि थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें