उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रिजेंटेटिव्ज एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत से सेल्स प्रमोशन एक्ट सख्ती से लागू करने की मांग की गई।
न्यूनतम वेतन और काम के घंटों का निर्धारण
वक्ताओं ने मांग की कि सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन और काम के घंटों का निर्धारण किया जाए। श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन हो। एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन सुभाषनगर स्थित व्हाइट हाउस में किया गया।
इस मौके पर कर्मचारियों का आह्वान किया गया कि कंपनियों के प्रबंधतंत्र के शोषण वाले रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद करें। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सेल्स प्रमोशन इम्प्लाइज एक्ट 1976 में बना था।
नई कार्यकारिणी का गठन
उन्होंने कहा कि एक्ट को कड़ाई से लागू करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। इस बावत केंद्र सरकार राज्य सरकारों को निर्देशित कर चुकी है। बाद में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव प्रक्रिया सीटू के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र भंडारी की देखरेख में संपन्न हुई। दीपक शर्मा अध्यक्ष, राकेश धरनी सचिव, कुलदीप कौल, कुलदीप डोबरियाल उपाध्यक्ष प्रमोद उनियाल कोषाध्यक्ष चुने गए।
इसके अलावा शैलेंद्र नेगी संयुक्त सचिव बने। सभा में जेएस रौतेला, अनिल पांडेय, सतीश सेमवाल, प्रदीप जनोटी, आनंद्र चंद्र रमोला, आशीष कुकरेती, राजेश राणा आदि रहे।