फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः राज्यकर्मियों को दीवाली से पहले मिलेगा वेतन

Sat, 11 Oct 2014 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी संगठनों ने बतौर त्योहारी दीपावली से पूर्व पूरा वेतन मांगा तो मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उन्हें निराश नहीं किया। सीएम ने राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों को दिवाली से पहले वेतन देने पर हामी भर दी है। बोनस और सात प्रतिशत डीए देने पर भी सहमति है।
विज्ञापन


प्रदेश में दीवाली से पहले बोनस देने की परंपरा पहले से ही रही है। यह व्यवस्था है कि कोई बड़ा त्योहार अगर महीने की 20 तारीख के बाद और 30 से पहले हो तो सीएम अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर पहले वेतन जारी करवा सकते हैं। इस बार दीपावली 23 अक्तूबर की है तो इस हिसाब से कर्मचारी संगठनों ने पहले वेतन देने की गुजारिश की थी।

सीएम की मंजूरी के साथ ही कर्मचारियों को इस दीवाली पर तीन गुना खुशी मिलने वाली है। 4800 ग्रेड पे से कम वालों को 3454 बोनस मिलेगा। केंद्र की तर्ज पर सात प्रतिशत डीए मिलेगा। केंद्र ने जुलाई में इसका आदेश जारी कर दिया था।
विज्ञापन


पैरिटी को देखते हुए सरकार को प्रदेश में यह देना ही था। पर इसके लिए दीपावली का मौका चुना गया। डीए क्योंकि वेतन में लग कर आना है, लिहाजा सीएम ने दीपावली से पहले वेतन पर भी स्वीकृति दे दी है। वहीं साथ ही सीएम यह भी इशारा कर रहे हैं कि कर्मचारी बार-बार की हड़ताल से बाज आएं।
विज्ञापन

तिवारी ने दिया था दीपावली से पहले वेतन

तिवारी सरकार के कार्यकाल में राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन मिला था। यह संयोग ही रहा होगा कि शुक्रवार को ही सीएम हरीश रावत ने एम्स पहुंचकर पूर्व सीएम एनडी तिवारी से भी बातचीत की।

सरकार की मंशा साफ है कि कर्मचारी उल्लास के साथ त्योहार मनाएं। कर्मचारियों की मांगों से मैं परिचित हूं और यह मांग जरूर पूरी होगी। पर कर्मचारियों को भी चाहिए कि लोगों के उल्लास का ध्यान रखें।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री।

सरकार ने दीपावली से पहले वेतन देने का मन बना लिया है तो इससे बेहतर कर्मचारियों के लिए और क्या हो सकता है। परिषद पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि हड़ताल की जगह बातचीत से समस्या समाधान पर उसका यकीन है।
-प्रह्लाद सिंह, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें