फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार शिक्षकों को नहीं मिला वेतन

Thu, 16 Oct 2014 04:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत की शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन और बोनस की घोषणा के बावजूद उत्तराखंड के लगभग पांच हजार एसएसए के शिक्षकों को इस माह तो दूर पिछले महीने का वेतन भी नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि 23 अक्तूबर को दिवाली है। ऐसे में समय पर वेतन न मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर इस बार अक्तूबर महीने का वेतन 20 तारीख के बाद और 30 से पहले वेतन देने पर सहमति जता चुके हैं।

वही शिक्षा विभाग का हाल बेहाल है। स्थिति यह है कि देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी सहित विभिन्न जनपदों में एसएसए के शिक्षकों को सितंबर का वेतन अब तक नहीं मिल पाया है। सूत्रों की माने तो कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जिन्हें पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला।
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि पिछले महीने का वेतन कब मिलेगा, इस बार मिलेगा भी या नहीं कुछ पता नहीं। समय पर वेतन न मिलने से वे बच्चों की फीस और अन्य कार्य नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन

बजट न होने से नहीं मिल पाया शिक्षकों को वेतन

मकान का किराया एवं खाद्य सामग्री उधारी में चल रही है। उनका कहना है कि इस महीने का तो दूर किसी तरह दिवाली से पहले बस पिछले महीने का वेतन मिल जाए।

पांच हजार से अधिक शिक्षक ऐसे हैं जिन्हें सितंबर महीने का वेतन नहीं मिला। सीएम की दिवाली से पहले वेतन दिए जाने की सहमति से उन्हें वेतन मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वेतन कब मिलेगा कुछ पता नहीं।
- सतीश घिल्डियाल, पूर्व प्रांतीय मीडिया प्रभारी जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

बजट न होने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि शीघ्र बजट मिल जाएगा। इसके मिलते ही शिक्षकों को पिछले महीने का वेतन दिया जाएगा।
- एसपी खाली, सीईओ देहरादून

एडी परियोजना का मोबाइल बंद
शिक्षकों की इस समस्या को लेकर अपर राज्य परियोजना निदेशक कुसुम पंत से कई बार संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ होने से उनसे संपर्क नहीं किया जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें