फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यधाम प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा का प्रतीक : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंत्री जोशी ने सैन्यधाम के अंतिम चरण के कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सैन्यधाम केवल एक स्मारक ही नहीं, बल्कि वीर बलिदानियों के सम्मान और प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा का प्रतीक भी है। यह कहना है सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का। उन्होंने यह बात कैंप कार्यालय में सैन्यधाम के अंतिम चरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कही।
विज्ञापन

विभागीय मंत्री ने कहा, सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले सभी निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, सैन्यधाम उत्तराखंड के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को समर्पित है, यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्थल बनेगा। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने उपनल के अधिकारियों को विदेशों में रोजगार के अवसरों के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित व्यवस्थाओं के तहत 50 प्रतिशत पद पूर्व सैनिकों एवं शेष 50 प्रतिशत पदों पर गैर-सैनिक युवाओं को अवसर प्रदान किए जाएं, ताकि दोनों वर्गों को समान रूप से लाभ मिल सके। बैठक में सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव सैनिक कल्याण श्याम सिंह, उपनल एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, उपनिदेशक विंग कमांडर निधि बधानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें