फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सभी छोटी बस्तियों में होगा संतों का प्रवास, हिंदू हम के जयघोष को करेंगे बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर चौक स्थित शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की दो सत्रों में हुई बैठक में विहिप के कार्यों की समीक्षा और संगठन की रीति-नीति पर चर्चा हुई। साथ ही संगठनात्मक कार्य के बारे में बताकर आगे की योजना तय की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को बैठक का शुभारंभ केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे और प्रदेश अध्यक्ष रविदेव आनंद ने किया। विनायक ने कहा, आगामी योजनाओं में संगठन देश की सभी छोटी बस्तियों में संतों के प्रवास के माध्यम से हिंदू हम सब एक के जय घोष को बुलंद करेगा।
साथ ही सभी राज्यों में महिला शक्ति के लिए उत्साहित कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा कुटुंब प्रबोधन, कुटुंब व्यवस्था, पर्यावरण सुरक्षा, स्वदेशी, स्वभाषा, स्वभूषा सहित कई विषय विहिप समाज में उठाए जाएंगे। कहा, अब विहिप, बजरंग दल को और अधिक कार्य करते हुए कम से कम एक लाख गांवों में समितियां तैयार करनी होंगी। इससे जिहाद के नाम पर इस देश को तोड़ने की हर अवैध मुहिम को रोका जा सके। बताया, विहिप से 72 लाख चिंतक बनाए गए, जो हिंदुत्व के कार्यों को छह लाख गांवों में पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। वहीं, प्रदेश संगठन मंत्री अजय ने संगठन के कार्य करने के प्रकार के नए विषय सामाजिक समरसता, एकजुटता, शिक्षा, आरोग्य, संस्कार शालाएं आदि रखे।
विज्ञापन

इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा, प्रांत मठ मंदिर प्रमुख सुभाष जोशी, नवीन गुप्ता, राजेंद्र राजपूत, आलोक सिंह, अनिल मेसोन, अनुज वर्मा, श्याम शर्मा, विशाल चौधरी, रीना रावत, प्रीति शुक्ला, रविंद्र पाल, प्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें