फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मेडिकल स्टोर में आठ लाख रुपये के गबन में दो सगे भाइयों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
Iफर्जी बिल और हस्ताक्षर बनाकर की गई धोखाधड़ी, शहर कोतवाली में हुआ मुकदमा
विज्ञापन

I

Iमेडिकल स्टोर में आठ लाख रुपये के गबन के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने फर्म के फर्जी बिल बनाए और इन पर हस्ताक्षर कर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया।I
Iन्यायालय के आदेश पर प्रदीप गुप्ता निवासी जीएमएस रोड की तहरीर के आधार पर सगे भाई ईशान त्यागी और अभि त्यागी निवासी अजबपुर कलां, सुमन नगर देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता प्रदीप गुप्ता का कहना है कि मोती बाजार देवकी कॉम्प्लेक्स में आनंद मेडिसिन के नाम से दवाइयों की होलसेल फर्म है। मार्केट में दवाइयों की सप्लाई डिमांड के अनुसार करते हैं। फर्म में लगभग पांच वर्ष से आरोपी सेल्समैन कार्य कर रहे थे।I
विज्ञापन

Iफर्म से विभिन्न मैडिकल स्टोरों को उनके ऑर्डर के अनुसार माल आपूर्ति कर उनके भुगतान एकत्र कर फर्म में जमा करना था। आरोपी कईं वर्ष से फर्म में नौकरी करते थे। बीते छह महीने के अंतराल में फर्म से दवाइयों की सप्लाई तो विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर की गई।I
Iलेकिन भुगतान फर्म में जमा नहीं हुआ। भुगतान के बारे में कहा तो उन्होंने बताया कि कोई ग्राहक शहर से बाहर है और किसी की तबियत खराब है जिस कारण उन्होंने भुगतान नहीं दिया है। बीते चार सितंबर को ग्राहकों से संपर्क किया। पता चला कि आरोपियों ने फर्म से माल उठा कर किसी अन्य व्यक्तियों को विक्रीत किया है।
I
Iकूटरचित हस्ताक्षर कर फर्जी रसीदे जमा कराई है। 11 अलग-अलग पार्टियों के नाम से आठ लाख रुपये से अधिक का माल उठाया। आरोपी दोनों भाइयों से धोखाधाड़ी और गबन के बारे में पूछा तो दोनों भाई सकपका गए। कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। दोनों को खुड़बुडा चौकी पुलिस के सुपुर्द किया गया। बताया कि खुड़बुड़ा चौकी पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया था।
विज्ञापन

I
Iफर्म का माल फर्जी रूप से माही मेडिकल, आजाद कॉलोनी, श्री गणेश मेडिकल, रायपुर रोड व शिवा मेडिकल स्टोर, प्रेमनगर को बेचा गया। दोनों भाईयों ने पैसा अपने खाते व अपने पिता के बैंक खातों में प्राप्त की है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें