फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन में बाबा ने विदेशी महिला पर किया चाकू से वार, वजह जान हैरानी में पड़ गई पुलिस

Fri, 06 Oct 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन आश्रम में बृहस्पतिवार देरशाम एक बाबा ने अमेरिकी मूल की एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमले का प्रयास किया। इस दौरान जब पुलिस ने साधु से हमले की वजह पूछी तो उसका जवाब सुनकर पुलिस हैरानी में पड़ गई।
विज्ञापन


आरोपी बाबा को आश्रम के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने आश्रम के सेवक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे पौड़ी स्थित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के सेवक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को आश्रम के घाट पर सांध्य कालीन गंगा आरती से अमेरिका निवासी महिला लोरी लसिन आश्रम में लौट रही थी। इसी बीच स्वामी सुरेेशानंद उसके पीछे दौड़ता हुआ आया और उस पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ये वजह बताई

बताया कि आश्रम के कर्मचारियों ने उसे पकड़कर चाकू छीन लिया। पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे आश्रम से ही गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक जगवीर सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपी सुरेशानंद परमार्थ आश्रम में ही रहता था।

बताया कि उसने पूछताछ में जानलेवा हमले का प्रयास करने की कोई वजह नहीं बताई है। कहा, बस ऐसे ही कर दिया। इसे बाद पुलिस चौंक गई कि ऐसे ही कैसे हमला किया गया। सजवाण ने बताया कि बाबा के खिलाफ हत्या का प्रयास करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को पौड़ी न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें