एम्स ऋषिकेश में वे पहले ही तानाशाही और बर्बर रवैये का अनगिनत आरोप लगा चुके हैं। इससे पूर्व दिल्ली एम्स भी गोपाल दास रेफर किए जा चुके हैं। गोपालदास शुरू से ही मांग करते रहे हैं कि उन्हें आयुर्वेदिक इलाज मुहैया कराया जाए। संभवत: इसी के मद्देनजर इस बार एम्स ऋषिकेश की ओर से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली के लिए भेजा गया है।
एसडीएम प्रेमलाल ने बताया कि संत गोपाल दास के साथ तहसीलदार दयाराम को भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस कर्मी और चिकित्सकों की टीम भी उनके साथ मौजूद है। गोपालदास को अपरान्ह करीब दो बजे एम्स ऋषिकेश से दिल्ली के लिए रवाना किया गया है।