फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मसूरी रोड के शिक्षण संस्थान में सर्वे के लिए पहुंची आयकर की टीम, बैंक खाते और दस्तावेज खंगाले

Wed, 12 Jun 2024 02:02 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

करीब 10 बजे जैसे ही संस्थान खुला आयकर विभाग दिल्ली की टीम भी अंदर दाखिल हो गई। इससे संस्थान के फैकल्टी, स्टाफ और अधिकारी हैरान रह गए। टीम संस्थान के अकाउंट सेक्शन में पहुंची और दस्तावेज की जांच शुरू की।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम पहुंची - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय अनियमितताओं की आशंका के चलते मसूरी रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में आयकर विभाग की टीम सर्वे के लिए पहुंची। संस्थान में दिनभर टीम ने विभिन्न अनुभागों में जांच की। बैंक खातों और अन्य दस्तावेज की जांच की गई। बताया जा रहा है कि टीम यहां से संस्थान के मालिक के डालनवाला स्थित घर भी जा सकती है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जैसे ही संस्थान खुला आयकर विभाग दिल्ली की टीम भी अंदर दाखिल हो गई। इससे संस्थान के फैकल्टी, स्टाफ और अधिकारी हैरान रह गए। टीम संस्थान के अकाउंट सेक्शन में पहुंची और दस्तावेज की जांच शुरू की। इस दौरान कॉलेज स्टाफ को भी परिसर में आने की अनुमति नहीं दी गई। टीम ने संस्थान के खातों की जांच की। बताया जा रहा है कि जांच में कई वित्तीय गड़बड़ियां सामने आई हैं। ऐसे में टीम की ओर से संस्थान मालिक को नोटिस जारी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress:  पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने की प्रेस वार्ता, बोले-दुनिया बदलती है, बदलने वाला चाहिए
विज्ञापन


उधर, बुधवार को डालनवाला स्थित शिक्षण संस्थान के मालिक के घर पर भी टीम के पहुंचने की सूचना है। समाचार लिखे जाने तक टीम की कार्रवाई जारी थी। हालांकि, इसे आयकर अधिनियम की धारा 10 (23सी) के तहत शिक्षण संस्थानों का रुटीन सर्वे बताया जा रहा है, लेकिन आयकर विभाग संस्थान मालिक पर शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन


आयकर विभाग 10 (23सी) के तहत शिक्षण संस्थानों को मिलने वाली छूट में गड़बड़ी की आशंका जता रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अभी जारी रह सकती है। इस क्रम में टीम मालिक के घर भी जा सकती है। इससे जुड़े कुछ और लोगों के घर भी आयकर विभाग की टीम कार्रवाई के लिए जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें