फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala: गर्मी में कम हो जाता ब्लड बैंकों में स्टॉक, स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में रक्तदान की अपील

Wed, 12 Jun 2024 01:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

14 जून को अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में आप भी प्रतिभाग कर सकते हैं। रक्तदान के लिए महिला में 12.5 और पुरुषों में 13.5 हीमोग्लोबिन होना जरूरी है।
विज्ञापन
Blood donate - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून शुक्रवार को मनाया जाएगा। ब्लड बैंक के आंकड़ों के मुताबिक प्रतिदिन औसत 300 यूनिट खून की जरूरत होती है। लेकिन गर्मी में ब्लड बैंकों में स्टॉक की कमी आ जाती है। इसके लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन


इसमें रक्तदान करके आप भी अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। हालांकि किसी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता है। शहर में रक्तदान शिविर का आयोजन होते रहते हैं। लोग रक्तदान करते हैं। इसके बाद भी जरूरत के मुताबिक पूर्ति नहीं हो पाती है।

ऐसे में अन्य लोगों को आगे आकर रक्तदान करने की जरूरत है। दून अस्पताल के ब्लड सेंटर की विभागाध्यक्ष व इंचार्ज डॉ. शशि उप्रेती ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, सर्दी-जुकाम या अन्य कोई परेशानी है तो वह रक्तदान नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


कम हीमोग्लोबिन होने पर व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता
रक्तदान के लिए व्यक्ति को स्वस्थ होना चाहिए। इसके अलावा कैंसर, टीबी, एचआईवी या अन्य गंभीर बीमारी होने पर भी रक्तदान नहीं कर सकते। रक्तदान के लिए महिला में 12.5 और पुरुषों में 13.5 हीमोग्लोबिन होना जरूरी है। इससे कम हीमोग्लोबिन होने पर व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता।

ये भी पढ़ें...Pauri Garhwal: वैडिंग प्वाइंट तक पहुंची जंगल की आग, तीसरी मंजिल पर रखा सारा सामान जलकर राख

अमर उजाला के रक्तदान शिविर में लें सकते हैं भागI

अमर उजाला की ओर से रक्तदान-महादान में आप भी अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक शिविर लगाया जाएगा। शिविर में सकल जैन समाज, सौरभ सागर सेवा समिति व जैन मिलन पारस का विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन






Iरक्तदान के लिए 76175 66171 पर करें संपर्कI



अमर उजाला व जैन समाज, सौरभ सागर सेवा समिति व जैन मिलन पारस की ओर से 14 जून को आयोजित रक्तदान शिविर में आप भी प्रतिभाग कर पुण्य कार्य में सहभागी बन सकते हैं। रक्तदान दिवस से संबंधित जानकारी या अपना पंजीकरण कराने के लिए अमर उजाला कार्यालय के मोबाइल नंबर 76175 66171 पर फोन या मैसेज कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें