फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, जान जोखिम में डाल सफर मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमोटर मार्ग से जुड़ी है 40 से अधिक गांवों की आवाजाही
विज्ञापन

I

Iकई जगहों पर डामर उखड़ा, पैराफिट भी क्षतिग्रस्तI



साहिया-क्वानू मोटर मार्ग बदहाल स्थिति में है। डामर उखड़ने से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह पड़े मलबे से भी दुर्घटनों का खतरा बना हुआ है। सुरक्षा दीवारों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।



दसऊ गांव में चालदा महाराज के विराजमान होने से इस सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी सफर करते हैं। बदहाल सड़क के कारण उन्हें हिचकोले भरा सफर तय करना पड़ता है। 40 किमी लंबे इस मोटर मार्ग से कोठा, तारली, पजिटीलानी, सलगा, फेडूलानी, नराया, अस्टी, आरा, तागड़ी, मलेथा, दुनुवा, हाजा, दसऊ, गवेला, दोधा, भपोऊ, वोहा, गभरी, मटियाना, सुनोडा, क्वानू समेत 40 से अधिक गांवों की आवाजाही जुड़ी है। यह क्षेत्र के प्रमुख मोटर मार्गों में से एक है। सुरक्षा दीवारें कई जगह क्षतिग्रस्त हैं। पैराफिट टूटे हैं। इस कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चालदा महासू मंदिर समिति के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, पदम सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, भगत राम, आनंद शर्मा, दौलत सिंह चौहान का कहना है कि सड़क की हालत सुधारने को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। दोपहिया के हमेशा रपटने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन




I
I

Iसड़क सुधारीकरण को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने पर सुधारीकरण कार्य कराया जाएगा। जिन जगहों पर अति आवश्यक है, वहां पर सुधारीकरण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
I

I
I

I- प्रत्युष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि खंड साहियाI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें