फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशे की खरीद-फरोख्त करने वालों पर लगेगा आर्थिक दंड

विज्ञापन
विज्ञापन
I लांगा पोखरी में हुई खत उपलगांव की बैठक में लिया गया निर्णयI
विज्ञापन


खत उपलगांव के लोगों ने नशे के खिलाफ लांगा पोखरी में बैठक की। वक्ताओं ने युवाओं में नशे के बढ़ते चलन पर चिंता जताई। नशे को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता सदर स्याणा दिनेश सिंह ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से गांजा, स्मैक, कच्ची-पक्की शराब आदि की खत सीमा में खरीद-फरोख्त करने वाले पर 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाने का निर्णय लिया गया। दोबारा पकड़े जाने पर सामाजिक बहिष्कार के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की भी बात कही। सदर स्याणा ने कहा कि सूखा नशा कुष्ठ रोग से भी खराब है। यह समाज में तेजी से फैल रहा है। यह युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। इससे क्षेत्र की छवि भी खराब हो रही है। निथला बिसोई, ठाणा, टुंगरा, बिरमोऊ, रिखाड़, टिकरी और पणायसा आदि गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान स्याणा राजेंद्र जोशी, टीकम सिंह चौहान, भाव सिंह रावत, सालकराम जोशी, महावीर, दिनेश चौहान, ब्रह्मदत्त जोशी, सुंदर दत्त जोशी, अर्जुन सिंह, हृदयराम जोशी, प्रभु भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें