फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिल बेस्ट एथलीट, शिवाजी सदन चैंपियन ऑफ मीट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आरआईएमसी में आयोजित एनुअल इंटर सेक्सन एथलेटिक्स चैंपियनशिप मंगलवार को संपन्न हो गई। चैंपियनशिप में कैडेट साहिल बेस्ट एथलीट चुने गए। वहीं शिवाजी सेक्सन को चैंपियन ऑफ मीट चुना गया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल संजय मैनी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आरआईएमसी में विगत चार अक्टूबर से एनुअल इंटर सेक्शन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हुई थी। इस दौरान हाई जंप, लॉग जंप, रिले दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हाई जंप में कैडेट प्रथम सिंह ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा और 1.79 मीटर की छलांग गई। वहीं रिले दौड़ में शिवाजी सदन ने 4 गुना 100 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान कैडेट साहिल बेस्ट एथलीट, जबकि कैडेट अभिषेक, कैडेट पी प्रकाश और कैडेट आदित्य राज को अच्छे प्रदर्शन के लिए कमांडेंट स्पेशल प्राइज से नवाजा गया। शिवाजी सदन चैंपियन ऑफ मीट, चंद्रगुप्त सदन दूसरे, प्रताप सदन को तीसरा स्थान प्राप्त मिला। इस दौरान सपना मैनी, कर्नल विवेक शर्मा, यूपी दलवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें