फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूनः यूपी के मंत्री का अवैध निर्माण रोका, सामान किया जब्त

Thu, 19 May 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
साहब ‌सिंह सैनी का निर्माण कार्य रोक दिया गया। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
देहरादून के केहरी गांव में यूपी के कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी के कथित अवैध निर्माण पर कैंट बोर्ड का डंडा चल गया है। बृहस्पतिवार दोपहर को कैंट बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोकते हुए निर्माण सामग्री जब्त कर ली।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैंट क्षेत्र में साहब सिंह सैनी के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस भवन पर एक महिला की आपत्ति के बाद एमडीडीए ने कार्रवाई करते हुए चालान काटकर निर्माण कार्य बंद करा दिया था।

कैंट बोर्ड के अधीन था मामला
23 अप्रैल को कैंट बोर्ड और एमडीडीए की टीम ने सर्वे किया जिसमें संबंधित क्षेत्र कैंट बोर्ड के अधीन पाया गया था। इसके साथ ही यह प्रतिबंधित क्षेत्र भी है। इसके बाद एमडीडीए ने इस मामले को कैंट बोर्ड के अधिकार में क्षेत्र में बताते हुए कार्रवाई से अलग हो गया।
विज्ञापन


वहीं कैंट बोर्ड ने नोटिस भेजकर पूरे केहरी क्षेत्र में निर्माण क्षेत्र पर रोक लगा दी थी। लेकिन बावजूद इसके मंत्री ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। निर्माण की जानकारी मिलते ही बृहस्पतिवार को कैंट बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए सामग्री जब्त कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें