फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मीटर का डोसा खाना है तो आइए यहां...

Fri, 04 Jul 2014 01:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपने कभी चार मीटर का डोसा खाया है? अगर नहीं तो आप भी अपने परिवार के साथ सागर रत्ना के आउटलेट में इस डोसे का लुत्फ ले सकते हैं।
विज्ञापन


इस डोसे की कीमत 425 रुपये होगी। सागर रत्ना के इस आउटलेट का शुभारंभ शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे राजपुर रोड पर होगा।

राजपुर रोड स्थित होटल रेडिएंस में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात-चीत में एवीपी (आपरेशन) प्रदीप गुहा ने चार मीटर लंबे डोसे का डेमो भी दिया।

सागर रत्ना में न केवल डोसा बल्कि उत्तपम, नार्थ इंडियन थाली, जिसमें पनीर, दाल मखनी, पुलाव आदि सब कुछ मिलेगा। यह ग्राहकों के बजट में भी होगा। घर जैसा माहौल उपलब्ध कराने के साथ ही ग्राहकों को जल्द सर्विस मिलेगी।

बच्चों के लिए स्पेशल- चॉकलेट डोसा रोल

बच्चों की पंसद का भी खास ध्यान रखा गया है। बच्चों की पंसद चाकलेट को ध्यान में रखते हुए चाकलेट डोसा बनाया गया है। इसकी कीमत 130 रुपये है।

हैलो-हाय नही, नमस्कार से होगा स्वागत
होटल में आने वाले ग्राहकों का स्वागत हैलो-हाय की जगह नमस्कार के साथ होगा। यहां वेटर नही बल्कि सर्विस एसोसिएट होगा।
 
पार्किंग की वजह से बंद हुआ था पहले
सागर रत्ना पहले भी दून में खुला था, लेकिन पार्किंग की समस्या के कारण बाद में इसे बंद करना पड़ा था। मैनेजर राजीव के अनुसार अब यह समस्या दूर हो गई है। नई जगह मसूरी जाने वाले यात्रियों की भी नजर में रहेगी।

शुक्रवार ग्यारह बजे होटल का उद्घाटन होगा। मौके पर राजन नंदवानी, विकास आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

मेनू में यह है खास आइटम

स्पेशल साउथ इंडियन फूड:
फैमिली डोसा- 425
चाकलेट डोसा- 130
पनीर बटर मसाला डोसा- 135
आंध्र मसाला डोसा- 140
बटर मसाला डोसा- 145
रवा मसाला डोसा- 145
रवा वेजीटेवल मसाला डोसा- 145
रवा ओनियन प्लेन डोसा- 145
रवा कोकोनट प्लेन डोसा- 145
घी रोस्ट प्लेन डोसा- 145
पनीर डोसा- 145

आपकी पसंद--
दाल मक्खनी- 175
सागर स्पेशल येलो दाल तड़का- 175
मिक्स वैजिटेवल- 180
दम आलू- 180
चना मसाला- 180
साउथ इंडियन थाली- 185
लैमन राइस- 120
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें