फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्राची ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को सही ठहराया, कहा - राहुल गांधी पर दर्ज कराऊंगी मुकदमा 

Sun, 01 Dec 2019 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की (झबरेड़ा)

सार

  • कहा- साधु संतों के पीछे पड़े हैं राहुल गांधी, दर्ज कराऊंगी मुकदमा 
  • कुंजा बहादरपुर पहुंच राजा विजय सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
विज्ञापन
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह साधु संतों के पीछे पड़े हैं और हमेशा भगवा आतंकवाद की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराऊंगी।

विज्ञापन


साध्वी प्राची ने नाथूराम गोडसे वाले बयान को लेकर वाले सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने जो भी कहा, वह बिल्कुल सही है। हालांकि, संसद की मर्यादा को देखते हुए उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली है।
 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री से सभी मामलों की जांच कराने की मांग की

शनिवार को उपराष्ट्रपति के जाने के बाद साध्वी प्राची भी कुंजा बहादरपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने राजा विजय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों को मारने वाले लोग कौन थे, उनकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी मामलों की जांच कराने की मांग भी की। कहा कि कांग्रेस को नाथूराम गोडसे के अलावा और कोई काम नहीं है। राहुल गांधी लगातार देश के साधु संतों को अपमानित कर रहे हैं।

आजम खान के मामले में उन्होंने कहा कि उन पर 87 मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार महिलाओं का अपमान कर चुके हैं। ऐसे व्यक्ति को आज तक सदन से बाहर क्यों नहीं किया गया? कहा कि जो लोग प्रज्ञा ठाकुर को संसद से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि भारत माता की जय न बोलने वाले और भारत माता को डायन बताने वाले लोग संसद में कैसे बैठते हैं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें