फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शराब कारखानों के फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार:  साध्वी प्राची

Fri, 20 Sep 2019 10:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
साध्वी प्राची - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में शराब कारखाने लगाए जाने के विरोध में आंदोलन कर रही देवभूमि सिविल सोसायटी के धरने में हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची भी पहुंचीं। उन्होंने आंदोलन को समर्थन दिया। कहा कि सरकार देवभूमि में शराब कारखाने लगाए जाने की अनुमति देने संबंधी फैसले पर पुनर्विचार करे।

विज्ञापन


साध्वी प्राची ने कहा कि देवभूमि की मान-मर्यादाओं और हिमालय की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए सरकार को शराब फैक्ट्री लगाए जाने से जुड़े अपने निर्णय पर अवश्य ही विचार करना चाहिए। कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर समस्या के निदान की कोशिश की जाएगी।

धरनास्थल पर जेपी बड़ोनी और पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सरकार की शराब नीति के विरोध में 18 दिन से लगातार धरना व अनशन किया जा रहा है, लेकिन सरकार ने इस मुद्दे अभी तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई। एडवोकेट अरविंद शर्मा, पार्षद उदयवीर, बाबा हठयोगी, रोहित शर्मा, हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद सैनी ने भी धरने का समर्थन दिया।
विज्ञापन


हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद सैनी, जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी, आचार्य धीरज, उमेश सैनी, रोहित शर्मा, दीपक शर्मा, प्रिंस शर्मा, सरिता पुरोहित, विशाल गर्ग, ठाकुर विक्रम सिंह, रामबाबू, संदीप सैनी, सूरज कुमार, चमन गिरी, आदर्श भार्गव, पंडित शास्त्री धीरज पंत, राजकुमार प्रिंस, नितिन सैनी, विपिन सैनी, विकास चौहान, राकेश लोहट, ऋतु मदान, पूनम मखीजा, ज्योति प्रजापति, शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें