फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इवेंट में नार्दन फ्रंटियर व नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर बने विजेता

विज्ञापन
अंतर सीमांत बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ भा.पु.से.के महानिरीक्षक नीलाभ किशोर ।
विज्ञापन
23वीं वाहिनी की ओर से आयोजित आईटीबीपी अंतर सीमांत बैडमिंटन प्रतियोगिता के अधिकारी वर्ग के टीम इवेंट में नार्द्न फ्रंटियर देहरादून प्रथम व नार्थ ईस्ट फ्रंटियर दूसरे जबकि एनजीओ वर्ग के टीम इवेंट में नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर प्रथम व नार्थ वेस्ट फ्रंटियर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आधार पर आईंटीबीपी की एक टीम तैयार की गई है। जो जम्मू-कश्मीर में आगामी 11 से 15 अक्टूबर तक होने वाले ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेगी। समापन अवसर मुख्य अतिथि महानिरीक्षक आईटीबीपी निलाभ किशोर ने दोनों विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक किया गया। प्रतियोगिता को दो वर्गों राजपत्रित व अराजपत्रित अधिकारियों के वर्ग में बांटा गया था। इसमें नार्द्न नार्थ-ईस्ट, नार्थ वेस्ट, ट्रेनिंग जोन एवं ईस्टर्न फ्रंटियर के 18 अधिकारियों, 12 अधीनस्थ अधिकारियों व 13 कर्मचारियों ने भाग लिया था। द्वितीय कमान अधिकारी व आयोजन के सचिव फैयाज खान ने कहा कि खेल फोर्स के अधिकारियों व जवानों के लिए प्रशिक्षण का ही हिस्सा है। इस दौरान उपमहानिरीक्षक केपी सिंह, उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय देहरादून अर्पणा कु मार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें