फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या इन बहनों से किया वादा तोड़ेंगे सचिन!

Tue, 26 Nov 2013 11:23 AM IST
उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन मंगलवार सुबह मसूरी से चले जाएंगे। ऐसा लगता है वह एवरेस्ट विजेता जुड़वा बहनों ताशी और नुंग्शी मलिक से मिलने का वादा तोड़ देंगे।
विज्ञापन


सचिन ने किया था मिलने का वादा
सचिन ने सितंबर माह में दोनों को फोन पर बधाई देते हुए भविष्य में मिलने का वादा किया था। सचिन जब मसूरी आए तो उनसे मुलाकात के लिए दोनों बहनों ने होटल में मैसेज छोड़ा, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया।

पढ़ें, मोदी की 'सफल' रैली के लिए होने लगी तैयारी

ताशी और नुंग्शी से सचिन ने सितंबर माह में फोन पर करीब 25 मिनट बात की थी। सचिन ने दून की इन दोनों बेटियों की बहादुरी की प्रशंसा की थी। ताशी और नुंग्शी ने बताया कि सचिन ने कहा था कि भविष्य में जब भी वक्त मिलेगा, वे उनसे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, पंचायत में आरक्षण ने बिगाड़ा कई दिग्गजों का खेल

बता दें कि ताशी और नुंग्शी सेव गर्ल चाइल्ड के लिए भी काम कर रही हैं। दोनों चाहती हैं कि सचिन बेटियां बचाने की दिशा में कोई संदेश दें और पहल करें।

हमने सचिन से मुलाकात के लिए मसूरी स्थित होटल के रिसेप्शन पर मैसेज छोड़ा था। वहां से बताया गया था कि मैसेज
सचिन को भेज दिया जाएगा, लेकिन अभी तक मुलाकात नहीं हो पाई।
- कर्नल विरेंद्र मलिक, पिता

अब चिट्ठी-पत्री पर चिपकाएं सचिन को
आप सचिन तेंदुलकर के फैन हैं तो चिट्ठी-पत्री पर सचिन को चस्पा कर सकते हैं। जीपीओ से सचिन तेंदुलकर पर जारी डाक टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है।

35 टिकटों की शीटलेट 700 रुपए में, जबकि 16 टिकटों की शीटलेट 320 रुपए में खरीदी जा सकती है। दो टिकटों का जोड़ा 40 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

बीती 14 नवंबर को डाक विभाग की तरफ से इस महान बल्लेबाज के सम्मान में डाक टिकट, मिनी शीट और शीटलेट जारी की गई थीं। जीपीओ के सीनियर पोस्ट मास्टर जीएम तनेजा के अनुसार जीपीओ में स्टैंप डिजाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था।

तीन ग्रुप में विभाजित ‘ए डे विद माई ग्रांड पेरेंट्स’ विषय पर आधारित प्रतियोगिता में कई स्कूलों के 106 छात्रों ने हिस्सा लिया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें