विजेता को पुरस्कृत करते एथलेटिक क्लब विकासनगर के पदाधिकारी और मुख्य अतिथि।
- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। एथलेटिक क्लब विकासनगर के तत्वावधान में रनिंग इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें पांच और 10 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
दौड़ को एडवोकेट सुरेंद्र मित्तल, संजय गुप्ता व धावक जगदीश राम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 10 किलोमीटर कैटेगरी में प्रथम स्थान सचिन पंवार, द्वितीय स्थान संस्कार थापा और तृतीय स्थान सतपाल ने प्राप्त किया। वहीं पांच किलोमीटर की कैटेगरी में प्रथम स्थान सचिन चौहान, द्वितीय स्थान संजय कुमार, और तृतीय स्थान सुमित आर्या ने प्राप्त किया। एथलेटिक क्लब द्वारा सभी विनर्स को ट्रॉफी और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह ने सभी धावकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि वह इस तरह के इवेंट हर महीने कराएंगे और इन इवेंट् के लिए बच्चों को तैयार भी किया जाएगा, जो युवक इसमें अच्छी परफॉर्मेंस देंगे उनको राज्य स्तरीय दौड़ व साइक्लोथोन के लिए स्पॉन्सर किया जाएगा। इस इवेंट में सबसे ज्यादा उम्र के धावक राजेश गोयल को क्लब द्वारा यंगेस्ट रनर का खिताब और ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर विकासनगर बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज शर्मा, नवनीत गर्ग, जगदीश राम, संजय गुप्ता और पुष्पेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।