पुलिस घटना के 48 घंटे बाद भी ट्रक का कोई पता नहीं कर सकी है। ट्रक कहां से आ रहा था, कहां जा रहा था, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। एआरटीओ डीएस बिष्ट ने बताया कि घटनास्थल सुनसान क्षेत्र है और वहां कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है।
इसलिए उस दौरान मौके से किस-किस श्रेणी के वाहन गुजरे, इसके बारे में पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि जांच हो रही है, जल्द ही ट्रक के बारे में जानकारी मिल जाएगी।