फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कव्वाली की महफिल बनी 'अखाड़ा', एक दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, पुलिस ने भांजी लाठियां

Wed, 20 Nov 2019 09:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • ज्वालापुर में उर्स पर आयोजित किया गया था कव्वाली कार्यक्रम
  • किसी पक्ष ने नहीं दी एक दूसरे के खिलाफ शिकायत 
विज्ञापन
कव्वाली में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में उर्स के अवसर पर आयोजित कव्वाली का कार्यक्रम अखाड़ा बन गया। मामूली विवाद में भिड़े दो युवा गुटों ने एक दूसरे पर जमकर कुर्सियां बरसाईं। हुड़दंग कर रहे युवा गुटों को लाठियां भांजकर अलग थलग किया गया।

विज्ञापन


इस संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं की है। घटना सोमवार देर रात की है।क्षेत्र के बकरा मार्केट के पास उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुछ युवक कुर्सियों पर खड़े होकर कव्वाली देख रहे थे, इस बात पर पीछे कुर्सियों पर बैठे युवाओं ने आपत्ति जताई।

विज्ञापन

बस इस बात को लेकर दोनों गुटों के बीच तू तू मैं मैं हो गई। देखते ही देखते दोनों ही गुट आमने सामने आ गए। युवाओं ने कुर्सियों से ही एक दूसरे पर हमला बोल दिया। मौके पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इधर, कव्वाल मंच छोड़कर भाग गए।

कई मिनट तक हुड़दंगी एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला करते रहे। सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने झगड़ रहे युवाओं पर लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ दिया। कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है। यदि कोई शिकायत करेगा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें