फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में खिलाड़ियों के बीच मारपीट, चले लात-घूंसे, पांच खिलाड़ी दो माह के लिए निलंबित

Tue, 26 Nov 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

  • मारपीट के आरोपी खिलाड़ियों के अभिभावकों ने किया हंगामा, डीएसओ के साथ हुई बहस 
     
विज्ञापन
बहस करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड का रुद्रपुर स्टेडियम स्थित एथलेटिक्स छात्रावास रविवार रात मारपीट का अखाड़ा बन गया। सीनियर और जूनियर बालक वर्ग के एथलेटिक्स खिलाड़ियों के बीच खूब लात-घूंसे चले। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी (डीएसओ) ने मारपीट के आरोपी पांच खिलाड़ियों को दो महीने के लिए निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

 
स्टेडियम स्थित छात्रावास में राज्य के 20 एथलेटिक्स खिलाड़ी रह रहे हैं। इनमें से 10 खिलाड़ी नए भर्ती हुए हैं। रविवार रात छात्रावास के फर्स्ट फ्लोर में कुछ सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। खिलाड़ियों के दोनों गुटों में काफी देर तक लात-घूंसे चलते रहे।

छात्रावास का वार्डन व कुछ खेल प्रशिक्षक भवन के ग्राउंड फ्लोर में मौजूद थे। मारपीट के दौरान ही खटीमा निवासी एक जूनियर वर्ग के खिलाड़ी ने अपने पिता को मोबाइल पर मारपीट की सूचना दी। सोमवार को डीएसओ रशिका सिद्दीकी ने मारपीट के आरोपी खिलाड़ियों को फटकार लगाकर चेतावनी दी। 
विज्ञापन


उधर, कुछ समय बाद खटीमा निवासी खिलाड़ी के पिता कुछ लोगों के साथ रुद्रपुर स्टेडियम आ पहुंचे। अभिभावकों की डीएसओ से भी बहस हुई। डीएसओ ने मारपीट के आरोपी जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को हमेशा के लिए निलंबित करने की बात कही तो अभिभावक गिड़गिड़ाने लगे और खिलाड़ियों को माफ करने की मांग करने लगे।

इसके बाद डीएसओ ने काउंसिलिंग के दौरान मारपीट में शामिल जूनियर वर्ग के पांच खिलाड़ियों को दो माह के लिए निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के अनुशासित होने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन

छात्रावास में कहां से आया मोबाइल?

छात्रावास में खिलाड़ियों को मोबाइल रखना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ खिलाड़ी मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं। रविवार को मारपीट की जानकारी एक जूनियर वर्ग के खिलाड़ी मोबाइल से ही अपने पिता को दी थी। 

एक माह पहले भी यही पांच खिलाड़ी हुए थे निलंबित
पांचों जूनियर वर्ग के खिलाड़ी एक माह पहले भी निष्कासित हो चुके हैं। डीएसओ ने बताया कि एक माह पहले जूनियर वर्ग के पांचों खिलाड़ी स्कूल के बजाय शहर से 10 किलोमीटर दूर स्वीमिंग पूल में पहुंच गये थे। जिस कारण उन्हें एक माह के लिए निष्कासित किया गया था। अभिभावकों को भी उसकी लिखित सूचना दी गई थी। 

अब छात्रावास के कमरों में भी लगेंगे सीसीटीवी
डीएसओ रशिका सिद्दीकी ने कहा कि छात्रावास में आए दिन लड़ाई झगड़े को देखते हुए अब खिलाडिय़ों के कमरों में जल्द सीसीटीवी लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें