फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी होगा आरटीओ ऑफिस का वेटिंग रूम

Sat, 21 Sep 2013 08:21 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के उत्तराखंड परिवहन विभाग में अब लंबी लाइन में लगने के बजाए एसी वेटिंग लांज में आराम फरमाइए और अपनी बारी का इंतजार कीजिए। जल्द ही लांज बनने वाला है, इसके लिए स्टेट कमेटी ने रुपया जारी कर दिया है। शनिवार को सभी प्रस्तावों के लिए टेंडर कर दिए गए। अधिकारियों की माने तो जल्द ही निर्माण कार्य पूरा भी हो जाएगा।
विज्ञापन


लंबी लाइन में लगना पड़ता है
परिवहन विभाग में हर दिन हजारों लोग लाइसेंस, वाहनों का रजिस्ट्रेशन व अन्य कामों के लिए आते है। भीड़ ज्यादा होने के लिए लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ता है। ऐसे में बुजुर्गों और महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ई-गवर्नेंस कमेटी को लांज व अन्य कामों का प्रस्ताव भेजा था। स्टेट ई-गवर्नेंस कमेटी ने प्रस्ताव को स्वीकार कर राज्य कमेटी को 25 लाख रुपए जारी कर दिए। शनिवार को विभाग में पूरे कार्यों के लिए टेंडर भी हो गए। आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया जल्द ही यह सभी कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें