देहरादून में जिन तीन वाहन शोरूम में आरटीओ ने छापा मारकर उनके ट्रेड सर्टिफिकेट को निरस्त कर दिया था। दो दिन बाद ही तीनों को बहाल कर दिया गया। लेकिन एक हफ्ते के भीतर उन्हें पाई गई गड़बड़ियों पर स्पष्टीकरण देना होगा।
दो दिन पहले आरटीओ की टीम ने मोहब्बेवाला स्थित भगत फोर्ड, फॉक्सवेगन, बाइक शोरूम केटीएम और प्रीमियर पर छापा मारकर ट्रेड सर्टिफिकेट जांचा था। प्रीमियर को छोड़ तीनों में खामियां पाई गई थी।
फॉक्सवेगन का ट्रेड सर्टिफिकेट निलंबित
उसके बाद केटीमए को छोड़ भगत फोर्ड और फॉक्सवेगन का ट्रेड सर्टिफिकेट निलंबित करते हुए उनके वाहन बेचने से प्रतिबंध कर दिया गया। जबकि केटीएम को हिदायत दी गई थी।
हालांकि पूरी कार्रवाई में आरोप भी लगे थे कि किसी मंत्री के कहने पर आरटीओ ने कार्रवाई की है। वापस लेने की कार्रवाई भी उसी नजरिये से देखी जा रही है।
दोनों का निलंबन वापस ले लिया
आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया त्योहारी सीजन को देखते हुए दोनों का निलंबन वापस ले लिया गया है। लेकिन एक सप्ताह में अगर स्पष्टीकरण न दिया तो फिर से निलंबित कर दिया जाएगा।