फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में RSS करेगी प्रत्याशियों का फैसला

Mon, 17 Feb 2014 01:41 PM IST
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के बारे में आरएसएस भी भाजपा हाईकमान को अपनी रिपोर्ट भेजेगा। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट नागरपुर संघ मुख्यालय भी जाएगी
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही एक रिपोर्ट नागरपुर संघ मुख्यालय भी जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल पिछले दिनों संसदीय सीटवार बैठक करके काफी होमवर्क पूरा कर चुके हैं।

पढ़ें, जेईई मेंस में दी गई सुविधा ही बन गई मुसीबत

इसके बाद भाजपा के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने देहरादून में ही प्रदेश चुनाव प्रचार अभियान समिति की बैठक लेने के बाद अपनी रिपोर्ट सेंट्रल लीडरशीप को सौंप दी है।
विज्ञापन


हालांकि अभी प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत से तीन तीन नामों का पैनल बनाकर भेजने को कहा है। लेकिन संघ की सक्रियता भी लगातार बनी हुई है। आरएसएस के बड़े नेताओं ने अपना अभियान शुरू कर दिया है।

पढ़ें, अब उत्तराखंड का हर आदमी हुआ लखपति

जनता के मन की टोह ली जा रही है। माना जा रहा है कि भाजपा हाईकमान भी संघ की रिपोर्ट की अनदेखी नहीं करेगा।

आरएसएस प्रत्याशियों के बारे में लोकसभावार अपनी राय भाजपा हाईकमान के साथ ही नागपुर संघ मुख्यालय पर भी भेजेगा। इसके बाद ही दिल्ली में पार्टी किसी नतीजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर भी झगड़ा लगातार बढ़ रहा है। यहां पर विधायक अजय टम्टा व भाजपा नेत्री रेखा आर्य के बीच खींचतान के साथ ही झगड़ा बढ़ गया है।

पढ़ें, ...तो क्या उत्तराखंड के सीएम से नाराज हैं उनके मंत्री

विवाद सुलझाने के लिए पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरण चंद शर्मा व बिशन सिंह चुफाल और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट की कमेटी बनी।

पढ़ें, मोदी के 'डर' से उत्तराखंड के सीएम ने दिए पांच लाख

यह कमेटी प्रदेश अध्यक्ष को फीड-बैक देगी कौन सा प्रत्याशी ठीक रहेगा। शनिवार को इस मुद्दे को लेकर प्रदेश महामंत्री (संगठन) दिन भर लेते रहे बैठक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें