आरएसएस के सर कार्यवाह सुरेश जोशी (भैया जी) ने अल्मोड़ा में कुकुछीना के निकट महाअवतार बाबा की गुफा में आधे घंटे तक मौन साधना की।
स्वयं सेवक उन्हें डेढ़ किलोमीटर डोली में बैठाकर ले गए। गुफा के दर्शन के बाद भैया जी ने कहा कि उन्हें अपार ऊर्जा और शांति की अनुभूति हुई है। उनके कार्यक्रम की जानकारी किसी को नहीं थी। भ्रमण के दौरान देश और प्रदेश के करीब तीन दर्जन स्वयं सेवक और पदाधिकारी मौजूद थे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में नंबर दो का स्थान रखने वाले सर कार्यवाह सुरेश जोशी उर्फ भैया जी सोमवार को परमहंस योगानंद की पुस्तक योगी कथामृत पढ़ने के बाद कुकुछीना में योगानंद के गुरुके भी गुरुरहे महाअवतार बाबा की गुफा में पहुंचे।
जानकारी के अनुसार वह शनिवार को सुबह दस बजे द्वाराहाट पहुंचे और वहां से करीब 20 किलोमीटर दूर कुकुछीना पहुंचे। कुकुछीना से डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा स्वयं सेवकों ने उन्हें डोली में बैठाकर कराई। गुफा में पहुंचने के बाद भैया जी ने वहां आधे घंटे तक मौन साधना की।