फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल भूकंपः बच्चों की अहम जरूरत पूरी करेगा RSS

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नेपाल के भूकंप पीड़ित बच्चों का कल्याण करेगा। उत्तराखंड में संघ के प्रांत कार्यवाह लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि 25 बच्चों की पढ़ाई और छात्रावास की व्यवस्था उत्तराखंड में की जाएगी। इसके अलावा नेपाल के आपदा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एक करोड़ रुपए सहायता राशि भेजने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


संघ के प्रांत कार्यवाह जायसवाल ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि पांच लाख रुपए का चेक आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए भेज दिया गया है। सोमवार को पल्टन बाजार, धामावाला, मोती बाजार में सहायता राशि के अभियान में 75 हजार रुपए जमा हुए थे।

कहा कि देश के भीतर या बाहर जब भी कभी प्राकृतिक आपदा आती है, संघ के कार्यकर्ता सबसे पहले राहत कार्य के लिए पहुंचते हैं। बताया कि नेपाल में हिंदू स्वयंसेवक संघ और पशुपतिनाथ शिक्षा समिति के कार्यकर्ता राहत कार्य में लगे हैं।
विज्ञापन


प्रांत कार्यवाह ने लोगों से अपील की है कि भूकंप से संबंधित किसी भी विषय पर सोशल मीडिया में सूचनाओं का आदान-प्रदान सोच समझ कर करें, अफ वाह न फैलाएं और स्वयं अफ वाह का शिकार न बनें। बताया कि नेपाल को आर्थिक सहयोग देने के लिए दो विकल्प हैं। लोग प्रधानमंत्री राहत कोष अथवा राष्ट्रीय सेवा भारती के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

नेपाल पीड़ितों मदद के लिए के लिए आगे आई वर्दी

नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में घायल लोगों की जीवन रक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस के 3526 अधिकारी और पुलिसकर्मी आज (बुधवार) रक्तदान करेंगे। इससे पहले पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुलिस कप्तानों से बात कर पुलिसकर्मियों से रक्तदान करने की अपील की थी।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नेपाल में जीवन रक्षा के लिए रक्त की कमी के चलते राज्य कर्मचारियों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की थी। इसी कड़ी में डीजीपी ने बुधवार सुबह पुलिस कप्तानों से बात कर पुलिसकर्मियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

हर जिले से शाम तक रक्तदान करने वालों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। मुख्यालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि 3526 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान करने की सहमति दी है।

पुलिस कर्मियों द्वारा बुधवार सुबह दून की पुलिस लाइन, महंत इंद्रेश अस्पताल, दून चिकित्सालय, जौलीग्रांट अस्पताल में रक्तदान किया जाएगा। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर, रुद्रपुर और काशीपुर में सरकारी चिकित्सालयों की मदद से शिविर लगाए जाएंगे। नयन ज्योति सेल के कर्मी दून के रक्तदान शिविर में सहायतार्थ उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें