संघ प्रमुख ने शिक्षार्थियों के साथ किया भोजन
भारत भी अब धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को निजी स्वार्थों को छोड़कर राष्ट्रहित की सोच को बढ़ावा देना चाहिए। देश के साथ-साथ हमको धर्म का संरक्षण करना भी आवश्यक है। संघ अनुशासिक संगठन है। शाखा लगाना बहुत जरूरी है। इसमें होने वाली गतिविधियों से शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं संपर्क भी बढ़ता है। दोपहर को संघ प्रमुख ने शिक्षार्थियों के साथ भोजन किया।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Love Jihad: पुरोला नगर क्षेत्र में 19 जून तक धारा 144 लागू, जिला प्रशासन ने कहा- सख्ती से होगा पालन
मंगलवार शाम शिविर से विदा लेकर संघ प्रमुख रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन से रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वहां पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, विजय भूषण गर्ग, बरीत सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
इंसेटसमापन कार्यक्रम के लिए शुरू हुईं तैयारियां
संघ शिक्षा वर्ग के 15 जून को होने वाले समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को लाने की तैयारियां की जा रही है। इसको लेकर संघ के साथ ही भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां दी गईं हैं। लोगों को शिविर स्थल पर लाने के लिए बस का इंतजाम किया जा रहा है। पूरी कोशिश है कि कार्यक्रमस्थल लोगों से भरा रहे। इसको लेकर लगातार बैठकों का सिलसिला चल रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर और कार्यक्रम की अध्यक्षता जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान करेंगे।