फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन का सौदा कर हड़पे 32 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित जमीन का सौदा कर 32 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। जमीन का न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने मामले में सात नामजद समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि राजपुर रोड निवासी कुंवरदीप सिंह की शिकायत पर नवादा के शमशाद अली, इरशाद अली, अनवर अली, मुमताज अली, अरशद अली, सादिक अली, अमीन समेत अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गत वर्ष पांच मई को भूमि के मालिक नवादा निवासी अख्तर अली से 9.50 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से सौदा कराया गया था। इसके बाद अलग-अलग माध्यम से 32 लाख रुपये लिए गए। बाद में पता चला कि इस जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी जानकारी अख्तर अली ने कभी नहीं दी।
जानकारी पर सत्तार व सुलेमान से बात की तो विश्वास दिलाया कि मुकदमा जल्द समाप्त करा लेंगे, लेकिन 2019 में जमीन के मालिक अख्तर अली का इंतकाल हो गया। इसके बाद सब-रजिस्ट्रार ऑफिस के रिकॉर्ड से जानकारी मिली कि अख्तर के सभ परिजनों ने 2021 में चार अलग-अलग अनुबंध कर 28 लाख एडवांस दूसरे पक्ष से ले लिए। कुंवरदीप का आरोप है कि अभद्र रवैया अपनाते हुए उनकी गाड़ी पर पत्थरों से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की गई। इंस्पेक्टर चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें