फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के शीशमबाड़ा डंपिंग जोन में डाली जाएगी औली में हुई 200 करोड़ की शाही शादी की गंदगी

Wed, 24 Jul 2019 08:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

औली में हुई गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी के दौरान इकट्ठा हुआ टनों कूड़ा अब नगर निगम देहरादून के शीशमबाड़ा डंपिंग जोन में डाला जाएगा। नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को नगर पालिका जोशीमठ की ओर दो ट्रकों में 140 क्विंटल जैविक कूड़ा देहरादून भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


18 से 22 जून तक औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शाही शादी हुई थी। समारोह के आयोजन के दौरान हुई पर्यावरणीय क्षति पर हाईकोर्ट ने चमोली जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। नगर पालिका जोशीमठ की ओर से शादी के दौरान हुए 172 क्विंटल कूड़े को जोगीधारा कूड़ा डंपिंग जोन में डाला गया।

Trending Videos
विज्ञापन

32 क्विंटल कूड़ा सड़ चुका है

अब हाईकोर्ट ने नगर पालिका जोशीमठ को शादी के दौरान हुए कूड़े को नगर निगम देहरादून के डंपिंग जोन शीशमबाड़ा में डालने के आदेश दिए हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रसाद नौटियाल ने बताया कि शादी के दौरान औली से 172 क्विंटल जैविक कूड़ा एकत्रित किया गया था।

हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को दो ट्रकों में 140 क्विंटल कूड़ा देहरादून भेज दिया गया है। शादी के एक माह गुजर जाने के बाद अब तब लगभग 32 क्विंटल कूड़ा सड़ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें