आईएमए में होने वाली रिहर्सल परेड के दौरान आज मंगलवार को राजधानी देहरादून में विभिन्न रूट डायवर्ट किए गए हैं। आईएमए की ओर जीरो जोन रहेगा। एसपी ट्रैफिक एसके सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था सुबह और शाम के वक्त की जाएगी। इसके तहत सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार बजे से रात नौ बजे तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान जनता से भी अपील है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
- देहरादून की ओर से बल्लूपुर चौक होते हुए विकासनगर/प्रेमनगर/सेलाकुई जाने वाले सभी भारी वाहनों को जीएमएस रोड से सेंट ज्यूड चौक होते हुए शिमला बाई पास से भेजा जाएगा। साथ ही दोपहिया/हल्के वाहनों को पंडितवाड़ी चौकी होते हुए रांगणवाला तिराहा से मीठी बेरी से दरु चौक होते हुए त्यागी मार्केट से डायवर्ट होकर प्रेमनगर की ओर से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
1. बल्लूपुर