सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने चार जगह बैरियर और 12 जगह रूट डायवर्ट किया है। जनता को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस ने लोगों से रूट चार्ट के अनुसार वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की अपील की है।
यहां लगे हैं बैरियर
प्रगति विहार, शास्त्री नगर, बाईपास और डिफेंस कॉलोनी
इन मार्गों का करें इस्तेमाल
- फोटो : amarujala
- देहरादून से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन नेहरू कालोनी स्थित फव्वारा चौक से पुलिया नंबर 06 से किद्दूवाला, रायपुर रोड से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, बालावाला, मियांवाला होते हुए हरिद्वार निकलेंगे।
- मसूरी से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी और चमोली जाने वाले वाहन ईसी रोड से नेहरू कालोनी फव्वारा चौक से 6 नंबर पुलिया, नेहरूग्राम, किददूवाला, तुनवाला, बालावाला से होते हुए मियांवाला हर्रावाला की ओर होकर जाएंगे।
- मसूरी, राजपुर से से आईएसबीटी की ओर जाने वाला वाहन राजपुर रोड, घंटाघर, सहारनपुर रोड होते हुए आगे की ओर जाएंगे।
- धर्मपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाला ट्रैफिक माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से जाएंगे।
- मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला, रिंग रोड, लाडपुर, सहस्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क से मसूरी की ओर जाएंगे।
- मोहकमपुर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला, छह नंबर पुलिया, नेहरू कॉलोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए शहर की ओर आ सकेंगे।
- डायवर्जन के समय रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन हरिद्वार बाईपास से कारगी चौक की ओर आएंगे। कृपया चौपहिया वाहनों को मीनाक्षी वेडिंग प्वाइंट और थाना नेहरू कालोनी गेट के सामने वाली गलियों में ना ले जाएं। इससे गलियों में जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
-मोथरोवाला तिराहा से बाईपास रोड की ओर केवल दो पहिया वाहन आ सकेंगे।
-सत्र के दौरान सभी भारी वाहन दूधली मार्ग से जाएंगे। आईएसबीटी की तरफ से डोईवाला जाने वाले भारी वाहन कारगी चौक से और डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाले वाहन डोईवाला से दूधली की ओर से जाएंगे।
- प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से चलेगा। इनके वाहन बन्नू स्कूल में खड़े किए जाएंगे।
- डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बसें जोगीवाला से डायवर्ट की जाएंगी। जो कैलाश अस्पताल से यू टर्न लेंगी।
- डिफेंस कॉलोनी जाने वाले व्यवसायिक वाहनों को नेहरू कॉलोनी थाना कट से पुरानी चौकी बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। स्थानीय लोगों के वाहनों को विशेष परिस्थितियों में डायवर्ट किया जाएगा।