बुधवार को घर से निकलने से पहले देहरादून निवासी इस रूट डायवर्जन प्लान पर नजर जरूर डाल लें।
नमाज खत्म होने तक लागू रहेगा प्लान
बकरीद के अवसर पर बिंदाल पुल और माजरा स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की जाएगी, जिसके लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। रूट डायवर्जन प्लान सुबह आठ बजे से नमाज खत्म होने तक लागू रहेगा।
ईदगाह माजरा में नमाज सुबह नौ बजे और ईदगाह बिंदाल में सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नमाज में तकरीबन एक घंटे का समय लगेगा। ऐसे में साढ़े दस बजे के बाद ही यातायात सामान्य हो पाएगा।
यहां होगा रूट डायवर्ट
बिंदाल ईदगाह में नमाज के दौरान
घंटाघर से चकराता रोड पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। वाहनों को दिलाराम चौक से गढ़ी कैंट होते हुए चकराता रोड की तरफ मोड़ा जाएगा।
बल्लूपुर से घंटाघर आने वाले वाहनों को गढ़ी कैंट की तरफ से मोड़ा जाएगा।
माजरा ईदगाह में नमाज के दौरान
सहारनपुर-दिल्ली से आने वाले वाहन चंद्रमणी माई मोड़ से वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट से जीएमएस रोड पहुंचेंगे।
आईएसबीटी से दिल्ली-सहारनपुर की ओर जोन वाले वाहन टर्नर रोड मोड़ से क्लेमेंटटाउन थाना होते हुए जाएंगे।
चप्पे-चप्पे पर चौकसी
बकरीद के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ ही खुफिया तंत्र को भी तैनात किया गया है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया सुरक्षा की दृष्टी से एहतियातन सभी कदम उठाए गए हैं। नमाज स्थल पर बाहर पीएसी तैनात की गई है।
उधर, आईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा ने सभी कप्तानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को हर जिले की तैयारियों की समीक्षा की।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...