फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें, आज से 7 दिन दून के ये रास्ते रहेंगे डायवर्ट

Sat, 07 Jun 2014 09:46 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड के चलते पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। रूट डायवर्ट की यह व्यवस्था 7 जून से 14 जून को तक रहेगी।
विज्ञापन


रूट डायवर्ट 14 जून को सुबह चार बजे परेड की समाप्ति तक रहेगा। एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि आईएमए की परेड के लिए सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।

ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था
-परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा। आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
- बल्लूपुर से आने वाले पूरे यातायात को रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठीबेड़ी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जा सकेगा।
- प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर की ओर निकाला जाएगा। यह यातायात रांगणवाला बैरियर से बल्लूपुर पंडितवाड़ी की ओर जा सकेगा।
- विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देहरादून से विकासनगर हर्बटपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाइपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ मोड़ा जाएगा।
- देहरादून की ओर से विकासनगर जाने वाले समस्त यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला होते हुए कमला पैलेस होते हुए शिमला बाइपास से यातायात विकासनगर की तरफ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें