देहरादून के लोगों के लिए दिल्ली दूर हो गई है। इसके चलते यात्रियों को करीब 30 फीसदी बढ़ा किराया भी चुकाना होगा।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर परिवहन निगम की बसों का रूट गुरुवार सुबह नौ बजे से डायवर्ट कर दिया गया है। इससे दिल्ली का सफर 69 किलोमीटर बढ़ गया है।
इसी तरह नैनीताल रूट भी अब 40 किलोमीटर लंबा हो गया है।
यह है रूट
दिल्ली, गुड़गांव, करनाल: दून-पौंटा-करनाल-दिल्ली-गुड़गांव।
नैनीताल, हल्द्वानी, काशीपुर, रामनगर, दून-ऋषिकेश-चीला-हरिद्वार-नजीबाबाद-काशीपुर।
साधारण बसों का किराया
स्थान - पहले - अब
दिल्ली - 246 - 295
गुड़गांव - 290 - 337
हल्द्वानी - 284 - 312
वॉल्वो बसों का किराया
स्थान - पहले - अब
दिल्ली - 640 - 691
हल्द्वानी - 500 - 530
नैनीताल - 581 - 621
(गुड़गांव और जयपुर की वॉल्वो का किराया 56 रुपए बढ़ा है।)
कांवड़ यात्रा के दौरान अकसर मार्गों पर जाम लगने की समस्या आती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रतिवर्ष रूट डायवर्ट किया जाता है। अब कांवड़ यात्रा संपन्न होने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।
- जेके शर्मा, सहायक महाप्रबंधक, ग्रामीण डिपो
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-manmeetr@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946711 पर संपर्क कर सकते हैं।)