फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: ब्याज की रकम न देने पर सूदखोर ने कारोबारी की बुजुर्ग मां को दी अपहरण की धमकी

Thu, 04 Jun 2020 07:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • महिला ने सूदखोर से एक साल पूर्व ब्याज पर लिए थे पांच लाख
  • तीन माह से ब्याज न देने पर सूदखोर बुजुर्ग को कर रहे आतंकित
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में सूदखोर ने ब्याज नहीं देने पर एक कारोबारी की बुजुर्ग मां को अपहरण की धमकी दी है। यही नहीं आरोप है कि वह लगातार लाठी डंडे के साथ घर जाकर वृद्धा को आतंकित कर रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली स्थित आदर्श नगर निवासी कमलेश ने बताया कि करीब एक साल पूर्व उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। इस पर उन्होंने शहर के एक सूदखोर से पांच लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। कोरोना की वजह से लॉकडाउन हो गया, जिससे कारोबार पूरी तरह से ठप गया।


ऐसे में वह करीब तीन महीने का ब्याज और मूलधन अदा नहीं कर र्पाइं। लिहाजा सूदखोर उन्हें लगातार धमकी दे रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह सूदखोर तीन-चार लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचा और रकम नहीं देने पर धमकी देने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान सूदखोर ने हाथापाई कर दी। बचाव में उन्होंने घर का दरवाजा बंद कर दिया। इस पर उसने अपहरण की धमकी दी है। वृद्धा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें