बताया कि उन्हें गैंग के सरगना जितेंद्र निवासी आदर्शनगर, रुड़की ने भेजा था। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। साथ ही पुलिस ने गैंग के सरगना के घर पर रात में ही दबिश दी लेकिन वह घर से फरार मिला। एसपी देहात ने बताया कि सरगना जितेंद्र और सदस्य मुकीम निवासी इकबालपुर कमेलपुर, रुड़की और सोएब निवासी किशनपुर जमालपुर, थाना भगवानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही शोएब और मुकीम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जितेंद्र की तलाश की जा रही है।
इस तरह करते थे ठगी
एसपी देहात ने बताया कि तीनों लोग मिलकर फेसबुक पर जादुई लोटे का प्रचार-प्रसार करते थे। इसके साथ अपना व्हाट्सएप नंबर भी डालते थे। व्हाट्सएप पर लोगों से संपर्क करके उन्हें लोटे का एक जादुई वीडियो भेजते थे। इसमें जादुई लोटे के पास चावल का दाना रखकर उसे लोटे की तरफ आते हुए दिखाते थे। एसपी देहात ने बताया कि यह लोग चावल के दाने में बारीक कांच में चुंबक लगाकर रखते थे। इसके बाद चुंबक धीरे-धीरे लोटे की तरफ बढ़ाते थे। इससे लोगों को विश्वास हो जाता था कि यह जादुई लोटा है।