फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: होली पर दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक गंगनहर में डूबे, नहीं लगा कोई सुराग

Wed, 08 Mar 2023 06:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

आदर्श नगर निवासी विनय बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सोलानी पार्क के पास गया था। वहीं, शेखपुरी निवासी रजत भी अपने एक दोस्त के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर में नहाने गया था। दोनों ही नहाते समय गंगनहर में डूब गए।
विज्ञापन
होली पर गंगनहर में डूबे दो युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में होली पर अलग-अलग जगह गंगनहर में नहाने गए दो युवक डूबकर लापता हो गए। खबर सुनते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की गंगनहर में तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


Holi 2023: होली के रंग में रंगा उत्तराखंड, खूब उड़ा अबीर गुलाल, ढोल पर जमकर झूमे लोग, ऐसे मना जश्न, तस्वीरें

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी विनय (22) बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सोलानी पार्क के पास गया था। वह गंगनहर किनारे घाट पर नहा रहा था। अचानक नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। उसके दो दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

युवकों की तलाश जारी

उधर, रुड़की के शेखपुरी निवासी 28 वर्षीय रजत भी अपने एक दोस्त के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गंगनहर के बीच में पहुंच गया और देखते ही देखते डूब कर लापता हो गया। सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 

परिजन भी अपने स्तर से दोनों को गंगनहर में तलाश कर रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश जारी है। जल पुलिस के  साथ मिलकर दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें